दक्षिण मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे हुई। स्थानीय प्रशासन लोगों की मदद से बचाव कार्य चला रहा है।

देश में समय से पहले पहुंचा मानसून पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर तबाही मचा रहा है। पिछले 24 घंटों में मिजोरम में हुई भारी बारिश के चलते कई घर ढह गए हैं। कई लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। वहीं असम में भी भारी बारिश के बात कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पांच लोगों की मौत भी हुई है। बारिश के चलते सिक्किम, त्रिपुरा, मेघायल समेत कई राज्यो बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लॉन्ग्टलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक सामाजिक संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
भारी बारिश के कारण गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर सिक्किम में भी भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
असम में पांच लोगों की मौत
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार पिछले 24 घंटों में कामरूप (मेट्रो) जिले में भूस्खलन की घटनाओं के कारण बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। आज सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, शहरी बाढ़ से कुल 3 जिले और 5 राजस्व मंडल प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार शामिल हैं। इन जिलों में 10,150 लोग प्रभावित हुए हैं।
Author: planetnewsindia
8006478914