Aamir Khan: आमिर खान की इस जबरदस्त फिल्म के क्लिप को ऑस्कर अकादमी ने किया शेयर, लिखा- ‘प्यार, चाहत और क्रोध…’

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Lagaan Movie: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की चर्चित फिल्म ‘लगान’ को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। अब अकादमी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक क्लिप शेयर किया है।

Oscar academy gives tribute to aamir khan movie lagaan and shares its song clip of radha kaise na jale

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में साल 2001 में एक फिल्म बनी ‘लगान’, जिसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इस फिल्म ने कई पुरस्कार भी जीते थे। वहीं, इसे सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड में भी नामांकित किया गया था। अब अकादमी ने फिल्म का एक प्रसिद्ध गाना ‘राधा कैसे ना जले’ शेयर कर उस पल को याद किया है। इस वीडियो पर नेटिजंस के भी शानदार रिएक्शंस आ रहे हैं।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई