UPSC Result: पंचकूला के एकांश ढुल को तीसरी रैंक, सीएम सैनी ने दी बधाई, पहले भी दो बार क्लीयर कर चुके यूपीएससी

Picture of admln

admln

SHARE:

यूपीएससी रिजल्ट में एकांश ढुल ने देश भर में तीसरा रैंक हासिल किया है। एकांश ढुल पहले भी दो बार यूपीएससी में चयनित हो चुके हैं। 25 साल के एकांश ढुल ने इस बार तीसरी रैंक हासिल कर एक बार फिर हरियाणा का नाम रोशन किया है।

UPSC Result Panchkula Ekansh Dhull gets third rank in UPSC CSE 2025 Mains Result

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। खास बात यह है कि टॉप-3 उम्मीदवारों में हरियाणा के एकांश ढुल का नाम भी शामिल है। एकांश ढुल हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले हैं। उनके पिता भाजपा नेता कृष्ण ढुल पंचकूला के सेक्टर-14 में रहते हैं।

 

यूपीएससी रिजल्ट में एकांश ढुल ने देश भर में तीसरी रैंक हासिल किया है। एकांश ढुल पहले भी दो बार यूपीएससी में चयनित हो चुके हैं। 25 साल के एकांश ढुल ने इस बार तीसरी रैंक हासिल कर एक बार फिर हरियाणा का नाम रोशन किया है।

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यूपीएससी में चयनित सभी युवाओं को बधाई दी है। सीएम सैनी ने यूपीएससी में चयनित हरियाणा के उम्मीदवारों को विशेष तौर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया में तीसरे स्थान पर रहने वाले पंचकूला के एकांश ढुल के माता-पिता से फोन कर बात कर उन्हें बधाई दी है। कृष्ण ढुल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया।

वहीं नायब सैनी ने कहा कि सभी चयनित उम्मीदवार विकसित भारत के संकल्प की नींव बनकर देश को मजबूत बनाने के लिए काम करें। देश के स्वर्णिम भविष्य के लिए देश सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना का मजबूत संकल्प लेकर चलें।

लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

admln
Author: admln