Ambala: जुलाई के पहले सप्ताह में होगा महेश नगर थाने का उद्घाटन, डीजी आलोक मित्तल ने निरीक्षण में दिए निर्देश

Picture of admln

admln

SHARE:

अंबाला में दौरे के दौरान थाने के मुख्य रास्ते को लेकर चल रहे जमीन विवाद पर चर्चा हुई। चेयरमैन ने दो टूक कहा कि इस विवाद को जल्द से जल्द खत्म किया जाए ताकि रास्ते का निर्माण सुचारू रूप से हो सके।
Ambala Mahesh Nagar police station will be inaugurated in the first week of July
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल ने शुक्रवार को अंबाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अंबाला-साहा हाईवे पर निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर और महेश नगर थाने की नई इमारत का बारीकी से निरीक्षण किया। चेयरमैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक थाने का उद्घाटन हर हाल में हो जाना चाहिए।
30 मिनट तक खंगाली एक-एक बारीकी
चेयरमैन आलोक मित्तल ने महेश नगर थाने की नई बिल्डिंग में करीब 30 मिनट का समय बिताया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और नक्शे के अनुसार सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि फिनिशिंग के काम में तेजी लाई जाए ताकि तय समय सीमा के भीतर जनता को समर्पित किया जा सके।
जमीन विवाद सुलझाने के निर्देश
दौरे के दौरान थाने के मुख्य रास्ते को लेकर चल रहे जमीन विवाद पर चर्चा हुई। चेयरमैन ने दो टूक कहा कि इस विवाद को जल्द से जल्द खत्म किया जाए ताकि रास्ते का निर्माण सुचारू रूप से हो सके। इस पर अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया वर्तमान में सरकार के स्तर पर लंबित है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही इस तकनीकी अड़चन का समाधान निकाल लिया जाएगा।
admln
Author: admln