मकान के अंदर चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

लिंबायत पुलिस ने आठ जुआरियों को पकड़ा, 87 हजार से अधिक का मुद्दामाल जब्त

लिंबायत के आसपास नगर-02 में एक घर में जुआ होने की सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने छापा मारा और जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने मौके से नकद और मोबाइल फोन सहित 87,400 रुपये का मुद्दामाल जब्त कर आगे की जांच कर रही हैं।

लिंबायत पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ स्टाफ के पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि

लिंबायत के आसपास नगर-02 स्थित प्लॉट संख्या 161 में एक मकान के अंदर सात से आठ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापा मारा और आठ लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया। जुआरियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम गोरख ध्रुवजी वाघ (निवासी-आसपासनगर-02, लिंबायत), राजू जिपरू शिंदे (निवासी कल्पना सोसायटी, लिंबायत), राजू बच्चूभाई मैसूरिया (निवासी संतम रेजीडेंसी, पालनपुर,

जकातनाका के पास), सचिन सुधीरभाई पालवे (निवासी-हरिजनवास, सैय्यदपुरा मार्केट, मेन रोड, महिधरपुरा), नीलेश उर्फ ?? से मदिया नरसिंह पाटिल (निवासी-आसपास नगर-01, लिंबायत), लक्कीचंद विजय पाटिल (निवासी संजयनगर, गली नंबर 06, लिंबायत), आनंद रमेश मराठे (निवासी संजयनगर, श्रीराम चौक के पास, गली नंबर 03, लिंबायत) और ज्ञानेश्वर पुंडलिक पाटिल (निवासी-आरुषि नगर- 01, संजयनगर लिंबायत) बताया। हालांकि पुलिस ने मौके से नकदी और मोबाइल फोन समेत 87,400 रुपये का मुद्दामाल जब्त कर आगे की जांच कर रही है। रिपोर्टर आशीष शुक्ला प्लानेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई