वद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम मनाया गया। प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया।
सोमवार को अयोजित कार्रक्रम में प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि शिक्षा का मकसद सिर्फ जानकारी इकट्ठा करना नहीं होना चाहिए, बल्कि इससे चरित्र निर्माण और जीवन देना चाहिए। स्वामी विवेकानंद कहते थे, तुम्हें अंदर से बाहर की ओर विकसित होना होगा। कोई तुम्हें सिखा नहीं सकता, कोई तुम्हें आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुम्हारी आत्मा के भीतर सब कुछ है। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS