कोतवाली रानीपुर ने जुआ सट्टा लगाते हुये एक अभि0 को धर दबोचा”

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

स्टेट हेड :- विजय कुमार
स्टेट       :- उत्तराखंड
प्रेस नोट
*कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार *
दिनांक 24.10.2024
“कोतवाली रानीपुर ने जुआ सट्टा लगाते हुये एक अभि0 को धर दबोचा”
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में दिनांक 23.10.2024 की रात्रि में कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भभूतावाला बाग के पास सट्टे की खाई बाडी कर रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभि0 विशेक कश्यप पुत्र धर्मपाल कश्यप नि0 वाटर वर्क्स कालोनी रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर अभि0 के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 1270/ रू0 नगद बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 436/24 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभि0 को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- विशेक कश्यप पुत्र धर्मपाल कश्यप नि0 वाटर वर्क्स कालोनी रानीपुर हरिद्वार
*बरामदगी-*सट्टा पर्ची व 1470/- रू0 नगद
पुलिस टीम-
1. का0 533 सुनील तोमर,  कोतवाली  रानीपुर
2- का0 1365 उदय नेगी, कोतवाली रानीपुर
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914