Nakul Dhull Eviction: ‘बिग बॉस 20’ के घर में बड़ी हलचल की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों के अनुसार नकुल धुल को शो में बिग बॉस के घर का सबसे अहम नियम तोड़ने के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

बिग बॉस 20’ में नकुल ढुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। मगर उनका सफर घर में एक हफ्ते भी नहीं चल सका। खबर आ रही है कि उन्हें बेघर कर दिया गया। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार उन्होंने बिग बॉस का एक सख्त नियम तोड़ा है।जानें क्या है मामला?
नकुल ढुल ‘बिग बॉस 20’ को घर से बेघर कर दिया गया है, माइक्रो ब्लॉंगिंग साइट X पर हैंडल ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक नकुल के घर में दाखिल होने के दूसरे दिन ही उनका एविक्शन हो चुका है। इस रिपोर्ट के मुताबिक नकुल जिन्हें ‘मिट्ठु डॉन’ के नाम से भी जाना जाता है उनका झगड़ा घर के पुराने प्रतिभागी गुल्लू से हो गया। इसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हो गई। बिग बॉस के मुख्य नियम को तोड़ने के लिए कथित तौर पर नकुल ढुल को बाहर कर दिया गया।
इस रिपोर्ट में बताया गया कि नकुल और काजी तौकीर आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान काजी स्काउट का मजाक उड़ाने लगे। यह बात नकुल को पसंद नहीं आई। ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक नकुल और स्काउट ने काजी से सवाल-जवाब किये। इस बीच वहां मौजूद गुल्लू ने मामला शांत किया। मगर नकुल गुस्सा हो गये। उन्होंने गुल्लू को चुनौती देते हुए कहा, ‘क्या छोड़ना, छोड़ना?’ इसके बाद यह बहस हाथापाई में बदल गई। नकुल ने गुल्लू को धक्का मार दिया। जवाब में गुल्लू ने भी नकुल को पकड़ लिया। इसके बाद सभी घरवालों ने नकुल और गुल्लू को अलग करने की कोशिश की। इस मारपीट के बाद बिग बॉस ने कथित तौर पर नकुल धुल को शो से बाहर कर दिया। हांलाकि ‘बिग बॉस 20’ से अधिकारिक रूप से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
कौन हैं नकुल ढुल ?
नकुल ढुल हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से भी जाना जाता है। नकुल का कंटेंट पॉलिटिकल कमेंट्री, मीम्स और ऐसे वीडियोज बनाने के लिए पॉपुलर हैं। वह लगातार यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपना कंटेंट पोस्ट करते हैं।


