उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे व्यापक अभियान श्मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत रविवार को सासनी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा भव्य जागरूकता रैली निकाली गई।
सोमवार को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सासनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी के नेतृत्व में पुलिस बल और स्थानीय छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जन-जन तक नारी सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। रैली के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए पुलिस और छात्राओं ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी विपिन चैधरी ने बालिकाओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने, पूरी निडरता के साथ आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या उत्पीड़न के विरुद्ध बेझिझक आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय अभियान के तहत महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचने के तौर- तरीकों की जानकारी दी गई। पंपलेट और पैम्फलेट्स वितरित कर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया गया। आपातकाल के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबर साझा किए किसी भी आपात या संकट की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइनरू 1930, महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। सासनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की प्रत्येक महिला और बालिका को सुरक्षित, भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए हाथरस पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस दौरान कोतवाली सासनी पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।


