विद्यापीठ में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राजीव कुमार अग्रवाल ने प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।
गुरूवार को प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ने बच्चों को यातायात के नियमों से रूबरू होते हुए बताया कि सड़क पर वाहन हो अथवा पैदल हमेशा बाईं ओर चलना चाहिए। और दुपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। ओवर स्पीड पर गाड़ी ना चलाए। वहीं अध्यापक संजय कुमार ने सड़क सुरक्षा के नियम की विस्तृत जानकारी दी। कि गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। फुटपाथों पर संभलकर चलें और जेब्रा क्रॉसिंग से ही क्रॉस करें। क्रॉसिंग पर रेड लाइट होने पर रुके। पीली लाइट होने पर इंतजार करें । हरि लाइट होने पर चलें। गति सीमा का ध्यान रखें। कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने बताया कि यातायात के नियमों का पालन न करने पर ही सडक दुघर्टनायें होती है। जिससे कभी कभी मनुष्य असमय ही काल के गाल में समा जाता है। इसलिए हमेशा यातायात निमयों का पालन करते हुए सफर करें। अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, श्रीमती नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, शिवम कुशवाहा, सतीश मिश्रा, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS