मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में भैसाना के पास अनियंत्रित रोडवेज बस ने आगे चल रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। घायल बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना थाना क्षेत्र के भैसाना के पास बड़ौत मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित रोडवेज बस ने आगे चल रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। घायलों में एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
अस्पताल में तीन ने तोड़ा दम
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान तीन घायलों ने दम तोड़ दिया।
दो की हालत गंभीर
हादसे में घायल दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें एक घायल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मृतक कांधला क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे
पुलिस के अनुसार मृतकों के कांधला क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस उनकी पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस चालक और दुर्घटना की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।