कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान देवेश पांडेय के आदेशानुसार तथा सीओ सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धड़पकड़ अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा ने बताया कि वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु सी प्रदीप भदौरिया तथा कांस्टेबल रवीश कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एनबीडब्ल्यू वारंटी प्रेमपाल उर्फ पिलखुआ पुत्र मुरलीधर निवासी गांव बरसै अपने घर मौजूद है। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और गांव बरसे पहुंचकर आरोपी के मकान पर दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए जहां उसके खिलाफ दर्ज अभियोग एवं न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी आदेश के अनुपालन में जेल भेजा है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS