तहसील परिसर में एसडीएम श्रीमती लवगीत कौर की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम ने संबधित अधिकारियों को शिकायतों के समयवद्धता के भीतर निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए।
शनिवार का समाधान दिवस का अयोजन तहसील परिसर के सभागार में किया गया। एसडीएम ने शिकायतों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत का समयवद्धता के भीतर निस्तारण करें। यदि किसी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता का परिचय दिया तो कडी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण होने के बाद शिकायतकर्ता से फोन पर बातकर अवश्य पूछें कि वह निस्तारण से संतुष्ट है अथवा नही। यदि वह संतुष्ट नहीं है तो दोनों पक्षों को सामने बैठाकर समस्या का समाधान करें। यदि इतने पर भी कोई पार्टी संतुष्ट नहीं है तो उच्चाधिकारियों को बताएं। समाधान दिवस में एक दर्जन शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें बिजलीघर कॉलोनी निवासियों ने सड़क जलभराव को लेकर शिकायत की। कई गांव के लोगों ने खेतों में जाने वाले चकरोड़ को लेकर शिकायत दर्ज र्की। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती कीर्ति चैधरी नायब तहसीलदार लियाकत अली, के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS