
करण जौहर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय वह पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले थे, लेकिन उसी दौरान आदित्य चोपड़ा ने उन्हें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) में असिस्ट करने का ऑफर दिया।
करण ने किया इमोशनल पोस्ट
करण ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘रात के 1 बजे जब आदि ने मुझे DDLJ में असिस्ट करने को कहा, तब मैं आगे की पढ़ाई के लिए जाने वाला था। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे डायरेक्टर बनना चाहिए। मैं उस वक्त बहुत इमोशनल और फिल्मी था… उन्होंने कहा कि अगर मैंने ये रास्ता नहीं चुना तो ये मेरी बड़ी गलती होगी। उस रात मैं सो नहीं पाया।’
इसके बाद करण ने बताया कि अगले दिन उन्होंने अपने पिता यश जौहर से एक साल का समय मांगा, ताकि वह फिल्म सेट पर काम कर सकें।
उन्होंने लिखा, ‘मैं सुबह अपने पापा के पास गया और उनसे एक साल मांगा। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे सेट पर काम करना आता है? मैंने साफ मना कर दिया। फिर उन्होंने कहा कि अगर मैं मेहनत करूं और हर बात मानूं, तो मैं प्रोड्यूसर बन सकता हूं, लेकिन डायरेक्टर बनने के लिए सिर्फ पैशन चाहिए।’
शाहरुख खान पर दिया ये बयान
करण ने शाहरुख खान के साथ जुड़ा एक खास पल भी याद किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उन पर तब भरोसा जताया था, जब वह खुद डायरेक्टर भी नहीं बने थे।
करण ने लिखा, ‘मैं पहाड़ों की तरफ देख रहा था (जैसे मुझे घर की याद आ रही हो), तभी शाहरुख मेरे पास आए और बोले- ‘तू डायरेक्टर बनेगा और तेरी पहली फिल्म मैं करूंगा।’ उस वक्त मुझे लगा कि शायद वो मजाक कर रहे हैं, लेकिन वो बिल्कुल सीरियस थे। उन्होंने इंडिया लौटने के बाद मेरे पापा से भी इस बारे में बात की। आज तक समझ नहीं आता कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा क्यों किया, लेकिन उन्होंने किया।’
शाहरुख और आदित्य चोपड़ा को कहा शुक्रिया
अपने पोस्ट के अंत में करण जौहर ने शाहरुख और आदित्य चोपड़ा का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि आज वह जो भी हैं, अपनी सफलताओं और गलतियों के साथ, इन दोनों की वजह से ही हैं।
करण ने लिखा, ‘मैं आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं। मेरी हर सफलता और हर हार के पीछे आप दोनों का हाथ है। आज मैं जो कहानियां सुना पा रहा हूं, वो सिर्फ आपकी वजह से है। हैप्पी गुरु पूर्णिमा।’
करण जौहर के बारे में
बता दें कि करण जौहर ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद साल 1998 में उन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया, जिसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.