Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को फायदा पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने फैंस से नफरत से बचने और अपने समय को सही जगह पर लगाने की अपील की है।

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने फैन को फायदा पहुंचाने के लिए एक पहल की है। उन्होंने फैन के लिए एक इंश्योरेंस कवरेज का एलान किया है। यह जानकारी उन्होंने एक फैन मीट के दौरान दी। यहां उन्होंने समय और ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने के बारे में एक संदेश दिया। फैंस को संबोधित करते हुए, एक्टर ने कहा कि वे अपनी ऊर्जा नकारात्मकता, नफरत या ट्रोलिंग में बर्बाद करने के बजाय उन चीजों पर खर्च करें जिन्हें वे पसंद करते हैं।
इन राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया
एएएफए एनुअल समिट 2026 में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित कई राज्यों के सदस्यों और नेताओं ने हिस्सा लिया। इवेंट के दौरान, अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘यहां आकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं यहां मौजूद आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। अपने अंदर के जोश को बनाए रखें।’

खुद को बैटरी की तरह समझें
उन्होंने आगे कहा ‘हर व्यक्ति के पास सीमित समय और ऊर्जा होती है। खुद को एक बैटरी की तरह समझें। हर सुबह आप 100 प्रतिशत चार्ज के साथ उठते हैं, मगर जैसे-जैसे दिन बीतता है, वह ऊर्जा कम होने लगती है। अब, आप उस 100 प्रतिशत को अपना समय, अपनी ऊर्जा, अपने मार्क्स यहां तक कि अपने पैसे के रूप में देख सकते हैं। सवाल यह है कि आप इसे कहां लगाना चाहते हैं?’

नफरत पर ध्यान ना दें
एक्टर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और नकारात्मकता के कल्चर पर बात करते हुए कहा, ‘अगर आपको कोई पसंद नहीं है, तो उनसे नफरत करने, उन्हें ट्रोल करने या उनके बारे में बात करने में अपना समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा का एक प्रतिशत भी ऐसी चीज पर खर्च न करें जो आपको पसंद नहीं है। अगर आपके पास 100 रुपये हों, तो क्या आप उन्हें ऐसी चीज पर खर्च करेंगे जो आपको चाहिए ही नहीं? नहीं, ना? तो फिर अपना समय और ऊर्जा उन चीजों पर क्यों खर्च करें जिनसे आपको खुशी नहीं मिलती?’

किसी का इंतजार करने में ऊर्जा लगाएं
उन्होंने कहा, ‘अपनी ऊर्जा को उन चीजों में लगाएं जिन्हें आप पसंद करते हैं। वही करें जिससे आपको खुशी मिले। भले ही इसका मतलब उस व्यक्ति के घर के बाहर इंतजार करना हो, जिसे आप प्यार करते हैं, कम से कम आप अपनी ऊर्जा ऐसी चीज पर खर्च कर रहे हैं जो आपके लिए मायने रखती है।’

फैंस के लिए इंश्योरेंस कवरेज लॉन्च
इस इवेंट में एएएफए सदस्यों के लिए एक इंश्योरेंस कवरेज प्रोग्राम भी लॉन्च किया गया, जिसका मकसद फैन एसोसिएशन के सदस्यों को मदद पहुंचाना है।

अल्लू अर्जुन का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, अल्लू अर्जुन अगली बार एटली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगे। यह फिल्म अभी प्रोडक्शन स्टेज में है।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.