पंजाब में बरसात से गिरा पारा, कपूरथला में सबसे अधिक बरसे बादल; अब 27 से लगेगी झड़ी

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

मौसम विभाग के अनुसार कपूरथला में सबसे अधिक 38.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रूपनगर में 26.5 मिमी, पठानकोट में 25 मिमी, अमृतसर में 20.6 मिमी, फरीदकोट में 16 मिमी, होशियारपुर में 11 मिमी और गुरदासपुर में 10.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Mercury drops due to rain in Punjab Kapurthala records heaviest rainfall wet spell from 27th

पंजाब में गर्मी से राहत जारी है। कई जिलों में वीरवार को हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य के करीब बना रहा।

मौसम विभाग ने शनिवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 27 जुलाई से लगातार तीन दिन पंजाब में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में रहा। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार कपूरथला में सबसे अधिक 38.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रूपनगर में 26.5 मिमी, पठानकोट में 25 मिमी, अमृतसर में 20.6 मिमी, फरीदकोट में 16 मिमी, होशियारपुर में 11 मिमी और गुरदासपुर में 10.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ने से तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई