मंगलवार को अज्ञात वाइकर्स ने युवक को पीटकर किया था घायल दो दिन बाद हुई रिपोर्ट दर्ज

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी में दिनांक 14 जुलाई दिन मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बाजार से घरेलू सामान तथा सब्जी लेकर अपने साथी के साथ गांव लढौटा निवासी युवक को पीटकर बाइक सवार दबंगों ने घायल कर दिया था। घटनो बाद पीडित ने अपना उपचार अलीगढ मेडिकल में कराया था। घटना की दो दिन बाद पीडित नेएक युवक को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुरूवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव लढौटा निवासी भगवान सिंह पुत्र सोहनलाल ने कहा है कि अपने साथी नगला गढू निवासी अमित शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर रूदायन रोड से नगला सरदा होते हुए अपने गांव लढौटा जा रहा था। तभी रूदायन से नगला सरदा रोड पर स्थित अंगे्रजी शराब एवं वीयर की दुकान के पास सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवारों ने प्रार्थी को अपने हाथ फैलाकर रोक लिया और अकारण दबंगई दिखाते हुए गाली गलौज करने लगे, पीडित ने जब पुलिस को 112 पर काॅल की और दोनों अज्ञात बाइक सवारों का विरोध किया तो उन अज्ञात वाइक सवारों ने प्रार्थी के सिर में तथा माथे पर किसी धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिससे पीडित सडक पर गिर गया जाते वक्त बाइक सवार धमकी देकर गये कि उसे राशित कबाड़े वाला कहते हैं गफूर उसके बाप का नाम है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इतने में प्रार्थी बेहोश हो गया, किसी प्रकार प्रार्थी का साथी उसे कोतवाली लेकर पहुंचा, जहां पुलिस ने प्रार्थी का उपचार कराया। जहां से प्रार्थी को हाथरस जिला अस्पताल और उसके बाद अलीगढ रेफर कर दिया, जहां प्रार्थी ने अपना उपचार कराया। पीडित ने राशितद पुत्र गफूर एवं एक अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि पीडित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी पुटेज और अन्य साक्ष्यों के को जुटाकर अरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS