सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

मंगलवार देर शाम नगला ताल के निकट बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा में घुस गई। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के नगला तरफी बाग निवासी 28 वर्षीय केशव अपने मौसी के बेटे 30 वर्षीय लोकेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर नया नगला जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही उनकी बाइक नगला ताल के निकट पहुंची, तभी आगे चल रहे ई-रिक्शा में घुस गई। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों द्वारा मिली सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अनंत कुमार ने जांच के बाद केशव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोकेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक केशव की बहन और परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS