विहिप-बजरंग दल ने हनुमान चालीसा का पाठ कर की विश्व शंाति की कामना सासनी के श्रीरामेश्वरम् महादेव मंदिर में हुआ सामूहिक आयोजन

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल प्रखंड सासनी के बैनरतले मुहल्ला छिपैटी स्थित श्रीरामेश्वरम् महादेव मंदिर में मंगलवार की देर शाम श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर विश्व कल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंदिर परिसर में मोजूद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा। सामूहिक पाठ संपन्न होने के बाद भगवान श्री हनुमान जी महाराज की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हनुमान चालीसा के नियमित पाठ के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह पाठ व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति का संचार करता है। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव, प्रखंड अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रखंड संयोजक अंकित उपाध्याय सहित सचिन भार्गव, सत्यम रावत, जितेन्द्र सिंह, शीलू, अंकित शर्मा गोलू, विनोद कुमार जैन, अंकुर जैन, आशीष शेखावत और अमन भार्गव जैसे अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS