
शोरूम के गेट पर चस्पा किया धमकी भरा पर्चा
रविवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो शीशों पर गोलियों के निशान, जमीन पर गोलियों के खोखे और मुख्य गेट के नीचे चिपका पर्चा देखकर हड़कंप मच गया। पर्चे में लिखा था, ये तो ट्रेलर है, अगली गोली दिमाग में लगेगी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पर्चे पर जिस कुलबीर सिंह सिद्धू का नाम लिखा है, वो एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। हालांकि पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि वारदात का उससे वास्तविक संबंध है या उसका नाम केवल दहशत फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.




