
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री रविवार देर रात्रि सेक्टर-3 आवास कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री दौरे को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी, ताकि प्रधानमंत्री का जींद दौरा ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा और देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इनका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा। यह ट्रेन बिना बिजली और बिना तेल के चलेगी।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र का एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। इससे परियोजना से शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, कुरुक्षेत्र में ही भव्य सिख म्यूजियम को तैयार किया जाएगा। सिख म्यूजियम के माध्यम से सिख गुरुओं के समाज व देश के लिए दी गई शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एसआईआर पर भी चर्चा की। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, लाडवा नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेडा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, सन्नी कालडा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अपनी की कि जींद कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिक शिरकत करें और इसके लिए सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करें। इससे ईंधन की बचत होने के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जाता है। हाइड्रोजन रेलगाड़ी भी बिना बिजली और बिना तेल के चलेगी। इससे केवल भांप निकलेगी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लिए एलिवेटिड रेलवे ट्रैक-स्टेशन व सिख म्यूजियम बड़ी सौगात हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जबकि उसी दौरान स्थानीय स्तर पर आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि एलिवेटिड रेलवे ट्रैक बनने से शहर के नागरिकों में काफी खुशी बनी हुई है। कार्यक्रम के लिए शहर काे भव्य तरीके से सजाया जाएगा, आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया जाएगा।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.




