सतलुज’ पर विवाद बढ़ा: रवनीत बिट्टू ने फिल्म में बताए 25 हजार लापता लोगों का रिकाॅर्ड मांगा, दी चुनौती

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज पर भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म पंजाब के दर्दनाक इतिहास को एकतरफा तरीके से पेश किया गया है।

Controversy over Film 'Satluj' Ravneet Bittu challenges makers records missing persons mentioned in film

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सतलुज फिल्म के निर्माता और निर्देशक को चुनौती दी है। उन्होंने फिल्म में दिखाए गए 25,000 लापता लोगों के दस्तावेजी साक्ष्य और आधिकारिक रिकॉर्ड पंजाब की जनता के सामने प्रस्तुत करने को कहा है।

बिट्टू ने चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर वे अगली कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्माता आंकड़े प्रमाणित कर देते हैं तो वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे।

बिट्टू ने कहा कि पंजाब के दर्दनाक इतिहास को किसी विशेष विचारधारा के अनुरूप चुनिंदा ढंग से प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। यदि यह आंकड़ा केवल अनुमान या आरोप पर आधारित है तो इसे इस तरह दिखाना गलत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में आतंकवाद के दौर के इतिहास को एकतरफा ढंग से प्रस्तुत किया गया है। सवाल उठाया कि निर्दोष हिंदुओं, बस यात्रियों, दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों, मजदूरों और मारे गए आम नागरिकों के नरसंहार को क्यों नहीं दिखाया गया।
Farheen
Author: Farheen