Tohana accident: खेत में पलटी बस, महिला सहित 3 की मौत, मौके पर पहुंचे सुभाष बराला ने की घायलों की मदद

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

यात्रियों ने ड्राइवर पर लापरवाही से बस चलाने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि तज रफ्तार की वजह से ये हादसा हुआ है।

Major road accident in Tohana Bus overturns in a field 3 dead including a woman and several injured

फतेहाबाद से टोहाना आ रही विशाल टूर एंड ट्रेवल की 52 सीटर बस गांव अमानी व भोडी के बीच अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में मदद की और प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार बस में करीब 50-55 सवारियां थीं। स्थानीय लोगों की मदद से शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाएगा।

priya singh
Author: priya singh