विशाल 12 दिन पहले ही जर्मनी से डिपोर्ट होकर आया था। लविश कैथल के गांव किठाना का रहने वाला है। बदमाशों ने कई दिन पहले पिहोवा में लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके चलते पुलिस को दोनों की तलाश थी।

कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में एक बदमाश विशाल की टांग में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी लविश को गिरफ्तार कर लिया। विशाल 12 दिन पहले ही जर्मनी से डिपोर्ट होकर आया था। लविश कैथल के गांव किठाना का रहने वाला है। बदमाशों ने कई दिन पहले पिहोवा में लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके चलते पुलिस को दोनों की तलाश थी। घायल बदमाश को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।