Jhajjar: STF टीम और बदमाशों में मुठभेड़, विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इन्द्रपाल ढेर, एक इंस्पेक्टर को लगी गोली

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

दुजाना नहर के पास एसटीएफ टीम को आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की तो आरोपियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान इन्द्रपाल गोली लगने से मारा गया।
Encounter between Jhajjar STF team and criminals; Indra Pal, an accused in Vijay Saini murder case, killed
झज्जर में रविवार रात एसटीएफ टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इन्द्रपाल ढेर हो गया और एक इंस्पेक्टर घायल हुआ है।

दुजाना गांव के खेतों में विजय सैनी को मारी थी गोलियां

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दुजाना गांव के खेतों में विजय सैनी नामक अधेड़ की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर अधिक जानकारी साझा करने से बच रही है।

वहीं जिले की पुलिस इस मामले की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस मुठभेड़ के बाद विजय सैनी हत्याकांड की जांच ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई