सासनी किले के पास स्थित प्राचीन श्री बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में बांके बिहारी ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
श्रावण मास के चैथे एवं आखिरी सोमवार को आयेाजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में वैदिक ज्योतिष संस्थान के पूर्णानंदपुरी महाराज एवं बांके बिहारी ज्योतिष संस्थान के आचार्य शैलेश शर्मा तथा हिमांशु शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार तथा पूर्ण वैदिक विधि विधान के साथ महारूद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद सहित विल्वपत्र, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी उद्देश्य से श्रद्धालुओं को एक साथ भगवान शिव की आराधना करने का अवसर प्रदान करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। रुद्राभिषेक के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। पं. तुषार उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय (आचार्य), शैलेश शर्मा (एम.ए. संस्कृत), पं.अनिल कृष्ण शास्त्री, राहुल वाष्र्णेय, हरीशंकर वाष्र्णेय, दीपक भारद्वाज, प्रदीप उपाध्याय, संजीव कुमार शर्मा, अवधेश दीक्षित,
निशांत शर्मा, लोकेन्द्र, दीपक लवानिया, शैलेश अवस्थी, विक्की सैनी, राहुल अग्रवाल,सुनील, आयुष सराफ,रोहित पुजारी, संदीप सराफ, सुमित (सोनू) पंकज कुमार, हिमांशु, दीपू सराफ, विकास सराफ, रोहित, मोहित सराफ, प्रशांत जी महाराज, सुरेन्द्र वाष्र्णेय, अमित गुप्ता, विष्णु गुप्ता,दिलीप वाष्र्णेय, जीतू उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, भूप सिंह अनुराग शर्मा, मोहित शर्मा काशीराम, डॉ. शिवम्,नीरज, हरिओम, कोमल गुप्ता, मोहन कुमार, हरगोविंद सिंह, पिन्टु, अक्षय कुमार, कुन्दन कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



