Haryana: परिवार में जमीनी विवाद में गांव चेलावास में महिला की हत्या, एक साल पहले मृतका के ससुर का हुआ था मर्डर

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

सुरेंद्र का आरोप है कि पुलिस के साथ जब वह घर के अंदर पहुंचा तो ओमपती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे और वह खून से लथपथ थी। महिला को पहले सरकारी अस्पताल कनीना ले जाया गया।
Woman murdered in Chelawas village amidst a family land dispute her father-in-law had been murdered a year ago

कनीना क्षेत्र के गांव चेलावास में जमीन विवाद के चलते एक महिला की कुल्हाड़ी व फरसों से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ओमपती पत्नी राज सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने महिला के देवर, उसकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसी जमीनी विवाद में एक वर्ष पूर्व महिला के ससुर की भी हत्या हो चुकी है। अब यह एक साल में दूसरी हत्या है।

सुरेंद्र का आरोप है कि पुलिस के साथ जब वह घर के अंदर पहुंचा तो ओमपती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे और वह खून से लथपथ थी। महिला को पहले सरकारी अस्पताल कनीना ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि रोहतक ले जाते समय रास्ते में ही ओमपती की मौत हो गई।

परिजनों ने विनोद, संदीप, कविता, विमला, लाखीराम सहित अन्य लोगों पर मिलकर हमला करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कविता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

priya singh
Author: priya singh