पत्थरगढ़ गांव के पास गुरुवार को तीन बच्चे यमुना नदी में नहाते समय डूब गए। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने दो बच्चों को सकुशल पानी से निकाल दिया।

पानीपत में पत्थरगढ़ गांव के पास गुरुवार को तीन बच्चे यमुना नदी में नहाते समय डूब गए। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने दो बच्चों को सकुशल पानी से निकाल दिया। वहीं, एक बच्चे का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। हादसा दोपहर बाद करीब चार बजे हुआ। फिलहाल तीसरे बच्चे की तलाश की जा रही है। गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है। वहीं, पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है।