गांव बांधनु शिकोहाबाद में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये, एक युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बांधनू में अपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले मुंहवाद हुआ फिर थोडी ही देर में दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक ही परिवार के पूजा पुत्री महेंद्र सिंह, नेत्रपाल पुत्र प्यारेलाल और संजय पुत्र बाबूलाल तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान मची चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एवं दोनों पक्षों के परिजन एकत्र हो गये। जब तक घायलों के परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। परिजन सभी घायलों को गंभीर हालत में लेकर तत्काल सासनी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बिना देर किए सभी को उपचार के लिए सासनी सीएचसी भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवती पूजा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


