गांव विघैपुर के माजरा चक्की नगला में सप्ताहभर स ेचल रहे श्रीमद्भागवत भक्तिज्ञान कथा यज्ञ का भक्तिमय वातावरण में पूर्ण आहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन किया गया, इस दौरान कथावाचक लाडली राधिका शरण के मुखारविंद से कथा का रसपान कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
गुरूवार को कथा के अंतिम दिन, लाडली राधिका शरण ने विधि-विधान से यज्ञ और पूजा-अर्चना के बाद पूर्ण आहुति दी, जिसके उपरांत कथा को विश्राम दिया गया। कथा समापन उद्बोधन में, लाडली राधिका शरण ने भक्तों को भागवत के महत्व और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और उसे आत्मिक शांति मिलती है। कथा की पूर्णता के बाद आयोजित विशाल भंडारे में गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी सैकड़ों भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में परीक्षित वीरपाल, यजमान राजकुमार, मुरारी लाल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राधेश्याम, सुभाष, वीरेंद्र, विष्णु, राम कुमार, पुनीत, निरंजन लाल, रवि, रितेश, रवि शंकर सहित भारी संख्या में ग्रामीण और महिलाओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभकमाया। इस पूरे आयोजन में ग्रामीणों और आयोजक मंडल का विशेष सहयोग रहा।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


