स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग अपनाना चाहिए- राजवीर दिलेर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:


जीवन में अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करना जरूरी है, इसलिए हर मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग को अपनाना चाहिए।
मंगलवार को यह विचार आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीआरवी इण्टर कालेज, हाथरस में योग साधकों को योगाभ्यास के दौरान भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने प्रकट किए। योगाचार्य सुमित कुमार सिंह ने बताईं। वहीं योगाचार्य ने कहा कि आज गांव गांव शहर शहर योग का उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में योग के दीवानों ने आज का दिन योग दिवस के रुप में मनाया। योगाभ्यास के दौरान ताडासन, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, बज्रासन, पद्मासन, मयूरासन आदि का योगाभ्यासकराया। इस अवसर जिलाधिकारी श्रीमती अर्चना वर्मा, सांसद विधायका श्रीमती अंजली माहौर, सी डी ओ, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय डाॅ लोकेश शर्मा प्रधानाचार्य महोदय डाॅ राजीव कुमार अग्रवाल एवं विद्यालय के स्टाफ और छात्र छात्राओ के साथ योगाभ्यास किया गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री अरूण कुमार कौशिक ने योग कराते हुए योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा और रोग दूर रहते है। योग के उपरान्त सभी को फल मिष्ठान एवं पोष्टिक आहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजीव कुमार, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेन्द्र प्रकाश सैनी, सतीश कुमार, रामखिलाड़ी, राकेश कुमार, एवं छात्र मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।