Bahraich News: कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकलीं 10वीं की तीन छात्राएं लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

बहराइच में कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकलीं 10वीं की तीन छात्राएं लापता हो गईं। ढूंढने के बाद भी जब पता नहीं चला तो घरवालों ने केस दर्ज कराया है। पुलिस तलाश में जुटी है। 

A girl who went to coaching 10 days ago in Bahraich was kidnapped police  recovered accused arrested बहराइच में 10 दिन पहले कोचिंग गई लड़की का हुआ था  अपहरण, पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News -  Hindustan

यूपी के बहराइच में शनिवार शाम को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकलीं 10वीं की तीन छात्राएं रहस्यमय हालत में लापता हो गईं। देर रात तक जब बेटियां घर नहीं लौटीं तो घरवालों ने तलाश शुरू की। रातभर और अगले दिन यानी रविवार को दिनभर ढूंढने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। इस पर घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।

घटना नानपारा कोतवाली इलाके की है। यहां एक महिला ने तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी दो सहेलियों के साथ शनिवार को करीब 3 बजे घर से निकली थी। तीनों ने नानपारा स्थित कोचिंग सेंटर जाने की बात कही थी। वह अपने साथ कपड़े और कुछ पैसे भी लेकर गई थीं। इसके बाद वापस नहीं लौटीं।

तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित

प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़कियों की तलाश के लिए अलग-अलग तीन टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही आसपास के जिलों में भी संपर्क साधा गया है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA