मरम्मत करते वक्त थ्रेशर में लगी आग चिंगारी से भड़की लपटें, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गंदे नाले के पास एक ट्रैक्टर एवं थ्रेसर ठीक करने वाले मिस्त्री की दुकान में थ्रेसर में काम करते वक्त आग लग गई। जिससे आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे किनारे स्थित टैªक्टर, थ्रेसर एवं कटर आदि रिपेयरिंग करने की दुकानें हैं। बताते हैं कि इन्ही दुकानों में एक मिस्त्री अपनी दुकान पर थ्रेसर कटर मरम्मत कर रहा था, तभी कटर में अचानक एक चिंगारी निकली, जिससे कटर में फंसे अनाज के सूखे अवशेष और मशीन में मौजूद तेल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। तभी मौजूद अन्य मिस्त्रियों और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। बता दें कि जिस समय आग लगी, दुकान के पास अन्य मशीनें और लोग भी मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। इस घटना में कटर का कुछ हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया हैं।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS