यूपी: अप्रैल के महीने में जून जैसी तपिश, मौसम विभाग ने जारी की डराने वाली चेतावनी; टूटे कई पुराने रिकॉर्ड

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Weather in UP: यूपी में अप्रैल के महीने में जून जैसी गर्मी हो रही है। गर्मी का आलम यह है कि कई वीआईपी ट्रेनों की कूलिंग ठप होने की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं।

यूपी में अप्रैल में ही पड़ रही जून वाली प्रचंड गर्मी, घरों में कैद हुए लोग,  35 जिलों में लू का अलर्ट - up weather news heat wave alert in 35 districts

यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी का आलम यह है कि दिन के साथ रात में भी हवाओं में तपिश महसूस की जा रही है। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से फिलहाल एक हफ्ते तक राहत की उम्मीद नहीं है। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों के 11 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जैसे छह जिलों में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है।भीषण गर्मी और तपिश किसानों, मेहनतकश और आमजन पर कहर बनकर टूट रही है। उन्हें बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 44.2 डिग्री के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। सुल्तानपुर में 43.8 तो वहीं बांदा, झांसी और आगरा तीनों शहरों में 43.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं हमीरपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम के प्रभाव से लू चलने की स्थिति बन गई है। अगले चार-पांच दिन मौसम सूखा रहेगा। कई जगह दिन में लू और रात में भी ज्यादा गर्मी महसूस होने की संभावना है।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही व आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में है उष्ण रात्रि की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में।

राजधानी में पारा 42 डिग्री के पास, पांच दिन तक राहत के आसार नहीं

राजधानी में रविवार को तीखी धूप, तपिश और गर्म हवाओं के असर से लू के हालात रहे। दिन का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस सीजन में दर्ज सर्वाधिक तापमान है। यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं। तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रविवार दिन चढ़ने के साथ ही धूप असहनीय होने लगी। दोपहर में लू के थपेड़ों की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग अनावश्यक बाहर निकलने से कतराते दिखे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में तापमान लगातार बढ़ रहा है और अब सामान्य के ऊपर पहुंच गया है। रूखी पछुआ हवाओं से लू जैसी स्थिति बन चुकी है। गई अगले चार-पांच दिन मौसम सूखा ही रहेगा। झुलसा देने वाली धूप और लू की स्थिति बनी रहेगी। निकट भविष्य में मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप होने की 240 शिकायतें दर्ज

 गर्मी बढ़ने के साथ ही वंदे भारत, तेजस सहित कई ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। एक महीने के अंदर 240 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से अधिकतर का निस्तारण कर दिया गया है। ट्रेनों की एसी बोगियों में सात-सात टन के दो एसी लगाए जाते हैं। गर्मी शुरू होने से पहले ही मैकेनिकल विभाग की ओर से एसी बोगियों की मरम्मत करवाने का प्रावधान है। मरम्मत में लापरवाही से यात्रियों का सफर मुहाल हो रहा है। एसी कूलिंग ठप होने के साथ ही गंदगी, आरक्षित बोगियों में बिना टिकट यात्रियों के कब्जे, गंदे शैाचालयों और बेकार खानपान आदि की शिकायतें भी आ रही हैं।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई