कोतवाली सासनी क्षेत्र के ग्राम लढौटा में एक युवक के साथ नामजदों ने घर से बुलाकर लाठी डंडो से मारपीट कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के साथ हुई बर्बरता को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
शुक्रवार को घटनाकी कोतवाली में पुलिस से शिकायत करते हुए पीड़ित राजेश कुमार की पत्नी श्यामा कहा है कि उसके पति को साजिशन घर से बुलाकर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि दिनांक चैदह अप्रैल दिन मंगलवार की शाम को गांव के ही निवासी नामजद ने उनके पति को काम का बहाना बनाकर साथ ले गए थे। परिजनों ने दावा किया है कि इन लोगों ने राजेश के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि वह बेसुध हो गया। और उसको घायल स्थिति में अपनी गाड़ी में डालकर रात करीब साढे नौ बजे बागला अस्पताल छोड़ आए। घटना के बाद पीड़ित करीब बारह से तेरह घंटे तक अचेत अवस्था में रहा और होश आने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर दोषियों की कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है,
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
