सासनी कोतवाली प्रभारी बनीं श्रीमती विपिन चौधरी

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंन्हा द्वारा किए गए हालिया फेरबदल में सासनी कोतवाली की कमान अब महिला निरीक्षक के हाथों में सौंपी गई है। तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली श्रीमती विपिन चैधरी को सासनी कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के लिए अवधेश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है।
शुक्रवार को नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अपराधियों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विशेष रूप से महिला सुरक्षा और पीड़ितों की त्वरित सुनवाई पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने पदभार संभालते ही अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति व लंबित मामलों की जानकारी ली। दूसरी ओर, अवधेश कुमार की अपर पुलिस अधीक्षक के वाचक के रूप में नियुक्ति को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एएसपी कार्यालय के कार्यों में तालमेल और फाइलों के त्वरित निस्तारण में उनकी भूमिका अहम रहेगी। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को सुरक्षा और प्रशासनिक कुशलता के लिहाज से एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। इस फेरबदल के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि सासनी क्षेत्र में पुलिसिंग और अधिक जनमैत्रीपूर्ण और प्रभावी होगी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS