Karnal: कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, सड़क पर मिले दो खोल; पुलिस कर रही जांच

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

असंध पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल  साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या फिर किसी प्रकार की फिरौती की मांग से जुड़ा मामला है।
Firing at a cafe in Karnal
असंध में कैथल रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम कैफे बंद होने के बाद दिया गया। मालिक को भी सुबह कैफे पर आने के बाद पता लग पाया। सूचना मिलते ही पुलिस और असंध सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रेस्टोरेंट के सामने सड़क पर दो खोल मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

असंध निवासी कुलदीप सिंह ने करीब एक महीने पहले ही कैथल रोड पर अपना कैफे खोला था। बीती रात वह रोजाना की तरह कैफे बंद करके घर चले गए थे। उनके जाने के बाद किसी अज्ञात हमलावर ने बंद कैफे के शीशे पर फायरिंग कर दी। शटर से गोली आर-पार होकर  कांच के दरवाजे पर लगी। दरवाजा चकनाचूर हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना के बाद सुबह असंध थाना और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच रही है और वहीं, रेस्टोरेंट मालिक से पूछताछ कर रही है।
रंजिश या फिरौती, हर पहलू पर चल रही जांच
असंध पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल  साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या फिर किसी प्रकार की फिरौती की मांग से जुड़ा मामला है। दोनों ही संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। क्योंकि इससे पहले असंध में अस्पताल और मेडिकल लैब पर फायरिंग हुई थी। वह मामला रंगदारी से जुदा पाया गया था। अब पुलिस उसी आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

रात को 10 बजे के बाद दिया वारदात को अंजाम 
असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे के बाद की है। मौके से गोली के दो खोल बरामद हुए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फटेज खंगाली जा रही है। कैफे मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

priya singh
Author: priya singh