रोहतक बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मियों का हंगामा: पुलिस कर्मचारियों द्वारा मारपीट का मामला, किया चक्का जाम

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

रोहतक बस स्टैंड पर बुधवार को कर्मचारियों ने बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। इस कारण 50 से अधिक बसों के पहिए  थम गए।

Roadways employees create ruckus at Rohtak bus stand

रोडवेज चालक यशपाल व परिचालक सुरेंद्र से रोहतक बस स्टैंड पर हुई मारपीट मामले में बुधवार को रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम कर दिया। रोडवेज कर्मियों को पुलिस की ओर से अदालत में पेश करने का भी विरोध किया गया।

रोहतक बस स्टैंड पर बुधवार को कर्मचारियों ने बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। इस कारण 50 से अधिक बसों के पहिए  थम गए। इस कारण बस स्टैंड के बाहर यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। वहीं, यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।

प्रदर्शनकारी रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस कर्मचारी की गाड़ी की मंगलवार को रोडवेज बस के साथ टक्कर हुई थी। इसी बात पर विवाद उभरा। इस मामले में पुलिस कर्मचारियों ने रोडवेज चालक-परिचालक से मारपीट की व बाद में एफआईआर भी दर्ज कर दी गई। बुधवार सुबह पुलिस ने रोडवेज के चालक और परिचालक को कोर्ट में भी पेश कर दिया। ये दोनों कर्मचारी हरियाणा रोडवेज के दिल्ली डिपो में तैनात हैं। इस बारे में न तो रोडवेज अधिकारियों और न ही यूनियन से कोई बातचीत की गई। इसके चलते कर्मचारियों में पुलिस के प्रति भारी रोष है।
रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस की ओर से निष्पक्ष कर्रवाई नहीं की जाएगी तब तक बसों का संचालन नहीं होगा।
रोहतक बस स्टैंड पर बुधवार को कर्मचारियों ने बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। इस कारण 50 से अधिक बसों के पहिए  थम गए।
priya singh
Author: priya singh