राजपाल यादव ने जेल के दिनों को फराह खान के साथ किया साझा, डायरेक्टर बोलीं- ‘तुम्हें बाहर देखकर खुशी हो रही है

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Rajpal Yadav Shares Jail Days Experience: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को कुछ वक्त दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। इन दिनों भी उनका यह केस कोर्ट में है। हाल ही में राजपाल यादव फराह खान के कुकिंग व्लाॅग में नजर आए। उन्होंने जेल में रहने के अपने अनुभव को साझा किया।

राजपाल यादव ने जेल के दिनों को फराह खान के साथ किया साझा, डायरेक्टर बोलीं- ‘तुम्हें बाहर देखकर खुशी हो रही है

राजपाल यादव और फराह खान बॉलीवुड में एक लंबा वक्त गुजार चुके हैं। कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए राजपाल यादव से मिली। साथ में दोनों ने खाना बनाया। इस दौरान राजपाल यादव ने अपने करियर को लेकर कई बातें बताई। साथ ही चेक बाउंस केस के कारण जेल में रहने का अनुभव कैसा रहा, इस बारे में भी अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। जानिए, राजपाल यादव ने क्या कहा?

कैसा था राजपाल के लिए जेल का अनुभव?
फराह खान ने राजपाल यादव से जेल में रहने का अनुभव पूछा। इस पर अभिनेता ने कहा, ‘वहां भी कुछ फैंस मिले। लेकिन वहां पर सबके लिए नियम और अनुशासन एक जैसा है।’ यह बताते हुए राजपाल की आंखों में नमी थी। यह देखकर फराह खान ने कहा, ‘मुझे तुम्हें बाहर घूमते हुए देखकर खुशी हो रही है। मुझे इसी बात की सबसे ज्यादा खुशी है।’
इस फिल्म में दोनों ने किया था साथ काम 
व्लॉग वीडियो में फराह खान ने राजपाल को अपने भाई जैसा बताया। जब वह कोरियोग्राफर थीं तो फिल्म ‘मस्त’ में राजपाल यादव को भी एक गाने में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। उस फिल्म का एक्सपीरियंस याद करके भी फराह और राजपाल खूब हंसे।
priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई