अप्रैल महीने में रिलीज होंगी एक्शन से लेकर हॉरर फिल्में, ‘भूत बंगला’ से लेकर ‘डकैत’ शामिल; देखें पूरी लिस्ट

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Upcoming Bollywood Movie Releases In April 2026: अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में धमाकेदार एक्शन, हॉरर और कॉमेडी पर आधारित फिल्में रिलीज होंगी। इस लिस्ट में अक्षर कुमार की ‘भूत बंगला’, मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ के अलावा कई फिल्में शामिल हैं।
अप्रैल महीने में रिलीज होंगी एक्शन से लेकर हॉरर फिल्में, 'भूत बंगला' से लेकर 'डकैत' शामिल; देखें पूरी लिस्ट
अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली आगामी बॉलीवुड फिल्मों में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ से लेकर आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की एक्शन थ्रिलर ‘डकैत’ तक शामिल हैं। अप्रैल महीने में सभी उम्र के दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन होगा। ये हैं अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली कुछ फिल्मों की लिस्ट।
Films from action to horror will be released in theaters in April 2026 dacoit Bhooth Bangla Mercy and more
‘डकैत’ 
फिल्म ‘डकैत’ पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इस फिल्म में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘डकैत’ की कहानी में एक्शन, ड्रामा और अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। यह शेनिल देव की पहली निर्देशित फिल्म है। फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज होगी।
Films from action to horror will be released in theaters in April 2026 dacoit Bhooth Bangla Mercy and more
भूत बंगला’
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ पौराणिक कथाओं, काले जादू से प्रेरित है। इसमें वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और जिस्सू सेनगुप्ता भी हैं। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट जारी की है। 16 मार्च रात 9 बजे से ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू शोज थिएटर्स में शुरू हो जाएंगे। जिससे साफ है कि फिल्म 16 मार्च की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में मौजूद रहेगी।
Films from action to horror will be released in theaters in April 2026 dacoit Bhooth Bangla Mercy and more

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिका में हैं। यह 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ का दूसरा भाग है। फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव जैसे कलाकार भी हैं। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’, 24 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

Films from action to horror will be released in theaters in April 2026 dacoit Bhooth Bangla Mercy and more

मर्सी’ 
‘मर्सी’ निष्क्रिय इच्छामृत्यु (passive euthanasia) जैसे गंभीर विषय पर बनी है। फिल्म की कहानी करुणा, कर्तव्य और कानूनी नैतिकता के बीच की उलझन को दिखाती है। फिल्म ‘मर्सी’ में आदिल हुसैन, राज वासुदेवा और निहारिका रायजादा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘मर्सी’ का निर्देशन मितुल पटेल ने किया है। ‘मर्सी’ 24 अप्रैल को रिलीज होगी।

Films from action to horror will be released in theaters in April 2026 dacoit Bhooth Bangla Mercy and more
पेद्दी’ 
राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आगे भी बढ़ सकती है। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।
priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई