ब्लेक लाइवली को लगा बड़ा झटका, एक्टर जस्टिन बाल्डोनी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप खारिज; जानें पूरा मामला?

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Blake Lively Harassment Claims Row: हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली और एक्टर जस्टिन बाल्डोनी की कानूनी लड़ाई काफी समय से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने जस्टिन बाल्डोनी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिन्हें कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ब्लेक क्या कदम उठाने वाली हैं, जानिए?
ब्लेक लाइवली को लगा बड़ा झटका, एक्टर जस्टिन बाल्डोनी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप  खारिज; जानें पूरा मामला? - Blake Lively Harassment Claims Against Justin  Baldoni ...

हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली ने अपनी फिल्म ‘इट एंड्स विद अस’ के को-स्टार और डायरेक्टर जस्टिन बाल्डोनी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साथ ही मानहानि का केस भी डायरेक्टर पर किया था। यौन उत्पीड़न के आरोप को फेडरल कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया है। इसके बाद एक्ट्रेस की लीगल टीम ने अपना फोकस अब मानहानि केस पर कर दिया है।

हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली ने अपनी फिल्म ‘इट एंड्स विद अस’ के को-स्टार और डायरेक्टर जस्टिन बाल्डोनी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साथ ही मानहानि का केस भी डायरेक्टर पर किया था। यौन उत्पीड़न के आरोप को फेडरल कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया है। इसके बाद एक्ट्रेस की लीगल टीम ने अपना फोकस अब मानहानि केस पर कर दिया है।

दो साल पहले शुरू हुई थी कानूनी लड़ाई 
एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली और जस्टिन बाल्डोनी के बीच की यह कानूनी लड़ाई 2024 में शुरू हुई थी। दरअसल, ब्लेक लाइवली ने जस्टिन पर केस दायर किया था। को-स्टार और डायरेक्टर पर अपनी हिट फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। साथ ही एक्ट्रेस ने यह आरोप भी लगाया कि जस्टिन बाल्डोनी उनके खिलाफ एक कैंपन चल रहे थे, एक्ट्रेस की छवि को खराब कर रहे थे। 
जबकि जस्टिन ने इन आरोपों से इनकार किया। इसके उल्ट एक्ट्रेस ब्लेक पर पलटवार करते हुए जवाबी मुकदमा दायर कर दिया। 
बताते चलें कि एक्ट्रेस ब्लेक ने जस्टिन पर आरोप लगाया कि फिल्म के सेट पर उनकी शारीरिक बनावट और वजन के बारे में टिप्पणियां करके उनका यौन उत्पीड़न किया।

आगे क्या करेंगी एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली?
वैरायटी के मुताबिक एक्ट्रेस ब्लेक की कानूनी टीम की सदस्य सिग्रिड मैककॉली ने बताया कि इस बात पर अंतिम फैसला जूरी ही सुनाएगी। क्या ब्लेक सचमुच बदले की भावना से चलाए गए किसी कैंपेन की शिकार हुई थीं? सिग्रिड ने कहा, ‘यह मामला हमेशा से ही उस भयानक बदले की भावना और उन असाधारण कदमों पर आधारित रहा है और रहेगा। सामने वाली पार्टी ने ब्लेक लाइवली की इमेज को बर्बाद करने के लिए उठाए थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक्ट्रेस ने सेट पर सुरक्षा के लिए आवाज उठाई थी। यही वह मामला है जो अब हम ट्रायल के लिए आगे बढ़ रहे हैं।’

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई