पत्नी ऐश्वर्या के करियर से तुलना पर अभिषेक बच्चन की दो-टूक; बोले- ‘अपनी जीत खुद कमानी पड़ती है’

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Abhishek Bachchan Talk About Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को लगभग 19 साल हो चुके हैं। यह बॉलीवुड का एक आइडल कपल है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय के करियर से तुलना को लेकर अपनी नजरिया बताया है।

पत्नी ऐश्वर्या के करियर से तुलना पर अभिषेक बच्चन की दो-टूक; बोले- ‘अपनी जीत  खुद कमानी पड़ती है’

अभिषेक बच्चन के बॉलीवुड करियर को 26 साल हो चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। लेकिन वह ऐसे परिवार में आते हैं, जहां तीन बड़े नामी स्टार मौजूद हैं। पिता अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं। मां जया बच्चन एक उम्दा अभिनेत्री रही हैं। वहीं पत्नी ऐश्वर्या विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की सबसे हिट एक्ट्रेस में शामिल रही हैं। अक्सर ही अभिषेक बच्चन के करियर की तुलना उनकी पत्नी के करियर से हाेती है। हाल ही में इस मुद्दे पर अभिषेक ने फिर मन की बात कही है।

क्या है तुलना को लेकर अभिषेक बच्चन का नजरिया?
लीली सिंह के पॉडकास्ट में अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि शादी के बाद ज्यादा सफल पार्टनर के साथ रहने पर कुछ लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। इस पर अभिषेक कहते हैं, ‘मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो सिर्फ इसलिए जीतना चाहता हो क्योंकि किसी और ने हार मान ली। मुझे बचपन से यही सिखाया गया है कि आपको अपनी जीत खुद कमानी पड़ती है।’

वह आगे कहते हैं, ‘मेरी सोच ऐसी ही है। मैं किसी ऐसी पार्टनरशिप या शादी में नहीं रहना चाहता हूं, जहां मेरी पत्नी को कोई काम करना इसलिए बंद करना पड़े क्योंकि मुझे खुद को ज्यादा मर्द जैसा महसूस कराना है। शुक्र है कि मेरी पत्नी भी ऐसी ही है, जो इस तरह से नहीं सोचती हैं।’
पिछले साल फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ और ‘कालीधर लापता’ में अभिषेक बच्चन ने एक लीक से हटकर किरदार निभाकर था। इस साल वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नेगेटिव रोल निभाएंगे। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई