Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने का तमगा हासिल कर लिया है। आइए जानते हैं इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ ने 15 दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इसने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ने की राह पर है। इसने ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ को भी धूल चटाई है। आइए जानते हैं इसने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
‘धुरंधर 2’ का अब तक का कलेक्शन
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई थी। पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। गुरुवार को इसकी कमाई 17.80 करोड़ रुपये रही। इस हिसाब से इस फिल्म ने 15 दिनों में कुल 937.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वीकएंड पर फिल्म की कमाई 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।