Hisar: सैर करने गई थी 12वीं की छात्रा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; हुई मौत

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा के हिसार में 12वीं की एक छात्रा कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौत हो गई।
Class 12 student dies in car accident at Hisar
हिसार जिले के बरवाला की रहने वाली शकीना (18) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 12वीं की छात्रा सैर करने के लिए अपने परिवार के पांच लोगों के साथ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शकीना  रविवार शाम को अपने परिवार के साथ सैर के लिए निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, परिवार के लोगों ने सड़क से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर बैठे शकीना के पिता रामफल ने बताया कि उनकी बेटी ने हाल ही में 12वीं के एग्जाम दिए थे।
priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई