बादाम समझ रतनजोत खाया: कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर; फाजिल्का की घटना

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

फाजिल्का के गांव मुरादवाला के करीब सात बच्चों को अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग जैसे लक्षण पाने के बाद भर्ती करवाया गया था। इन सभी ने रतनजोत का फल खाया था। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

Ate Ratanjot Mistaking It for Almonds Several Children Fall Ill in Fazilka

फाजिल्का के गांव मुरादवाला में खेलते-खेलते कई बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार बच्चे खेल मैदान में खेल रहे थे इसी दौरान उन्होंने पास लगे रतनजोत के पौधे का फल बादाम समझकर खा लिया।

सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. एरिक ने बताया कि करीब सात बच्चों को अस्पताल लाया गया था जिनमें फूड प्वाइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जबकि अन्य 6 बच्चों का इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

डॉक्टरों के अनुसार रतनजोत एक औषधीय पौधा है लेकिन इसका सीधा सेवन खतरनाक हो सकता है। इसमें मौजूद कुछ रसायन शरीर के लिए जहरीले साबित हो सकते हैं, जिससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में सेवन करने से लीवर पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनजान पौधों और फलों से दूर रखें तथा जागरूक करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई