Sitapur News: तोड़ते समय भरभराकर गिरी घर की पुरानी छत, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सीतापुर में तोड़ते समय घर की पुरानी छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Old House Roof Collapses While Being Dismantled in Sitapur Laborer Crushed to Death

यूपी के सीतापुर में पुराने घर की छत तोड़ते समय हादसा हो गया। अचानक भरभराकर पूरी छत गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। जबकि, साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के आंट गांव की है। गांव निवासी श्री नारायण के घर पर पुरानी छत तोड़ने का काम चल रहा है। इसमें गांव के ही प्रताप (40) और रामरूप (38) काम कर रहे थे।

मंगलवार को तोड़ते समय अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दोनों लोग दब गए। प्रताप की मौके पर मौत हो गई। जबकि, रामरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सूचना पर पुलिस, तहसीलदार अजीत जायसवाल व लोखपाल अंशू मौके पर पहुंचे हैं।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई