हाथरस जंक्शन नेशनल हाईवे पर डंपर से टकराया ट्रक, चालक-परिचालक गंभीर घायल; जिला अस्पताल में इलाज जारी।

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

— रिपोर्टर: नरेंद्र कुमार सेंगर

Hathras जंक्शन स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक संभल नहीं सका और सीधे डंपर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसा पर्याप्त दूरी न रखने और लापरवाही के कारण हुआ। सुबह का समय होने की वजह से सड़क पर हल्की आवाजाही थी, लेकिन टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिचालक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रक Mathura से Bareilly की ओर जा रहा था। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई