सेना का सस्पेंड कैप्टन गिरफ्तार: 13 साल पहले पत्नी की हत्या, उम्रकैद की सजा हुई, फैक्टरी में कर रहा था काम

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

अबोहर थाना नंबर-1 पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा के दोषी सेना के सस्पेंड कैप्टन संदीप तोमर को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। दोषी मूल रूप से यूपी के कानपुर का रहने वाला है।

Suspended army captain convicted of wife murder arrested after four years

पंजाब के अबोहर में आज से लगभग 13 साल पहले भारतीय सेना के तत्कालीन कैप्टन की पत्नी हत्या मामले में अदालत ने उसे दोषी करार दिया था। हत्या मामले के लगभग 11 साल के बाद अदालत ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं सेना ने उसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया था।

अबोहर थाना नंबर-1 पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा के दोषी सेना के सस्पेंड कैप्टन संदीप तोमर को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब चार साल से फरार था और पहचान छिपाकर जूस फैक्टरी में इंचार्ज के तौर पर काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, संदीप तोमर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है और अबोहर में तैनात था। वर्ष 2013 में उसकी पत्नी श्वेता सिंह का शव फंदे पर लटका मिला था। जांच में मामला हत्या का निकला। अदालत ने 23 सितंबर 2022 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। अब उसे पकड़कर अबोहर लाया गया है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई