हाथरस जंक्शन क्षेत्र में नवरात्रि के शुभ अवसर पर समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। पत्रकार नरेंद्र कुमार सेंगर द्वारा इस पावन पर्व पर रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा का भी अवसर है।


इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें, क्योंकि रक्त की कमी के कारण कई मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती है। उनका मानना है कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर किया गया यह कार्य लोगों को सेवा और सहयोग की भावना के लिए प्रेरित करता है।