Delhi: रोहिणी में BSF जवान की नाबालिग बेटी का अपहरण, स्कूल से लौट रही थी घर; सोसायटी के गेट से हुई अचानक लापता

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बीएसएफ जवान की बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है। नाबालिग सोसायटी के गेट के बाहर से किडनैप हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Delhi Minor daughter of BSF jawan kidnapped in Rohini

दिल्ली के रोहिणी में एक गंभीर वारदात सामने आई। जहां बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ के एक जवान की 12 साल की बेटी को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। घटना आवासीय सोसाइटी के बाहर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की गुरुवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। वह स्कूल से घर लौट रही थी। तभी वह रोहिणी के सेक्टर 28 स्थित अपनी आवासीय सोसाइटी के गेट के बाहर से गायब हो गई। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लड़की घर लौट रही थी। सोसाइटी के गेट के ठीक बाहर से वह अचानक लापता हो गई। पुलिस टीमें लड़की की तलाश में जुट गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई